पीलीभीत: गांव बागर में खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव बागर में शनिवार सुबह खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।