इस्माइलपुर: रोहतास में चुनाव ड्यूटी के दौरान लू लगने से खरीक थाना के दारोगा की मौत
नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना में तैनात दारोगा देवनाथ राम की मौत रोहतास में लू लगने से हो गई। देवनाथ राम चुनाव ड्यूटी के लिए खरीक थाना से रोहतास गए थे, जहां एक जून को चुनाव होने हैं। भीषण गर्मी में कैंप में ही वे बेहोश होकर गिर गए। उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए रोहतास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया