गोंडा: मोटर दुर्घटना न्यायालय के सामने दो अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो आया सामने
Gonda, Gonda | Feb 23, 2024 मोटर दुर्घटना न्यायालय के सामने मुकदमे को लेकर के दो अधिवक्ताओं के बीच जमकर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधिवक्ता दूसरे अधिवक्ता की लाठी से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों अधिवक्ताओं को कुछ अधिवक्ता शांत करा रहे हैं। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।