गोंडा: कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में निपुण बच्चों को डीएम ने किया सम्मानित
Gonda, Gonda | Feb 23, 2024 शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में DM नेहा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के निपुण शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चों को DM नेहा शर्मा ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।