निम्बाहेड़ा: ट्रांसफार्मर बना तस्करी का ठिकाना, निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने 300 पेटी बीयर के साथ ट्रक पकड़ा, एक आरोपी किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार रात 8 बजे बताया कि निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से 300 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद की है। तस्करों ने विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर विशेष गुप्त स्कीम बनाकर बीयर छिपा रखी थी। मुखबिर की सूचना पर नरसिंहगढ़ टोल पर ट्रक को रोका गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक गंगाराम