गुना नगर: नगर पालिका में आज़ाद समाज पार्टी का हंगामा, गेट बंद कर सड़क पर लगाया जाम, पहुंचे अधिकारी
गुना नगर पालिका में सोमवार को आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने शहर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। करीब 45 मिनट तक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट बंद कर सड़क पर धरना दिया। सूचना पर सीएमओ शैलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे, ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।