राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव रोश्या गांव में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में हुए शामिल
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब रोश्या गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।