बड़नगर में सनसनीखेज वारदात: खेत की रखवाली कर रही महिला से दुष्कर्म, तार चोरों पर गहराया शक 🚨💔
उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमला में खेत की रखवाली कर रहे मजदूर दंपत्ति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधी रात को आए बदमाशों ने पहले पति को डराकर दूर ले गए और फिर एक बदमाश ने महिला को अकेला पाकर डरा-धमकाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि पास ही स्थित पवन चक्की से तार चोरी करने आए बदमाशों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। बड़नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
#BadnagarNews #UjjainCrime #UjjainPolice #CrimeNews #MPPolice