विजयीपुर: 11 माह के बकाया भुगतान पर फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, विजयीपुर में पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार
11 माह से लंबित मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर विजयीपुर प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार से पल्स पोलियो अभियान सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया। यह आंदोलन बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर शुरू किया गया है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अगस्त 2025 से लंबित भुगतान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।