विदिशा नगर: किसानों की बदहाली पर गरमाई सियासत, कृषि मंत्री और सीएम पर लगे गंभीर आरोप
जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने शुक्रवार दोपहर 3:00 प्रेस वार्ता कर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों को समय पर तुलाई और भुगतान नहीं मिल रहा है।