सासाराम: सासाराम स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 144 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
Sasaram, Rohtas | Mar 26, 2025 बुधवार शाम क़रीब 4 बजे सासाराम रेलवे स्टेशन पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य मंडल टिकट निरीक्षक अभिषेक भारती और मुख्य टिकट निरीक्षक गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिना टिकट यात्रा करते 144 यात्री पकड़े गए। इनसे कुल ₹67,000 का जुर्माना वसूला गया।