चायल: चन्दई तारा गांव में बीती देर शाम किसान नेता के बीच-बचाव करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के चदई तारा गांव में मंगलवार शाम बीच-बचाव करने पहुंचे भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल पर दबंगों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महेश सिंह ने घायल को सरकारी वाहन से चायल सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।