बिसवां: बिसवां में महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Biswan, Sitapur | Mar 30, 2026 बिसवां नगर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सेठगंज स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े चौराहा होते हुए कटरा जैन मंदिर तक निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखने लायक रहा।शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकली।