ग्वालियर गिर्द: दो बच्चों की मां को पति और सास ने घर से निकाला, मायके में भी पति ने युवती से की मारपीट
बहोडापुर की रहने वाली एक महिला अपने पति और सास के उत्पीड़न से इस कदर परेशान होगई कि उसने अपना घर ही छोड़ दिया और किराए के मकान में जाकर रहने लगी लेकिन यहां भी पति आए दिन शराब पीकर उसकी मारपीट करने लगा।आखिरकार महिला अपनी मां के पास मायके में आ गई यहां भी पति उसे परेशान करने पहुंच गया।महिला ने पुलिस को बुलाया और पुलिस ने पति को धक्के देकर युवती के घर से निकाला