टेहरोली: तजपुरा में महिलाओं ने देशी शराब की पेटियों को आग लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
तजपुरा चौकी धमना खुर्द में प्रस्तावित सरकारी शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को समय 1 बजे के करीब महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और शराब की दुकान खोलने के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की