हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने धारदार कापा सहित युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी
हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने धारधार कापा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थाना के एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान की है। गिरफ्तार आरोपी से सदर पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।