भिनाय: ग्राम पंचायत बाड़ी में ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीणा की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ
Bhinay, Ajmer | Jun 6, 2026 कलेक्टर कमल राम मीणा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बाड़ी में चौपाल का आयोजन किया गया।शनिवार देर शाम 7 बजे चौपाल के दौरान कलेक्टर व विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।पेयजल,बिजली,सड़क,पेंशन,पालनहार,खाद्य सुरक्षा,राजस्व प्रकरणों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए।अधिकारियों को प्रकरणो के निस्तारण के निर्देश दिए।