बाबई: माखननगर तहसील कार्यालय के सामने एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनो युवकों को आई चोट
प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को माखननगर में तहसील कार्यालय के सामने एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।