कायमगंज: कस्बा कायमगंज स्थित मस्जिद के पास आवारा दो सांडों की भिड़ंत में एक की मौत, गौरक्षों ने जेसीबी से मृत सांड को हटाया
कस्बा कायमगंज स्थित मस्जिद के पास आवारा दो सांड आपस में भिड़ गए। जिसमें एक सांड गंभीर रूप से घायल हो गया और एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि सांडो की लड़ाई इतनी भीषण थी। राहगीरो में भगदड़ मच गई। गौरक्षक की टीम मौके पर पहुंची।उन्होंने नगर पालिका से जेसीबी मंगवा कड़ी मशक्कत के बाद मृत सांड को सड़क से हटवाया और सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया