बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने गौवध व पशु तस्करी रोकने की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
बहराइच जिले में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा सोमवार को गौवंश एवं निरीह बेजुबान पशुओं की हत्या, गौ तस्करी तथा अवैध पशु काटे जाने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे।