झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने उत्कृष्ट कार्य और बेहतर टर्नआउट के लिए कांस्टेबलों को सम्मानित किया। यह सम्मान सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें जून 2026 के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबलों को प्रशंसा पत्र दिए गए।