चौपारण: वनभूमि पर बन रहे चेक डैम को लेकर बढ़ा विवाद, सूचना पट्ट नहीं लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश
चौपारण प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र अंतर्गत वनभूमि पर बन रहे चेक डैम निर्माण कार्य में सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की लागत, निर्माण एजेंसी, स्वीकृत राशि और कार्य अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।