भैंसदेही: ग्राम आमला में जलसंकट गहराया, दो महीने से नल-जल योजना ठप, ग्रामीण परेशान
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमला में दो महिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है ग्रामीण दुर दराजों से पानी लाने को मजबूर हैं मिली जानकारी अनुसार जल जीवन मिशन अंतर्गत करोड़ों रुपए की नल-जल योजना इस गांव में बनी है परन्तु दो महिनों से यह योजना बंद पड़ी है ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार लोग अलग-अलग बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।