नेठराना गांव के बालक अभिषेक शर्मा की हत्या के विरोध में गोगामेड़ी थाना के आगे संघर्ष समिति का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 31 मार्च को पूरे क्षेत्र में सड़क जाम किया जाएगा।