नौडीहा बाज़ार: नामुदाग हाई स्कूल के पास घर में हुई चोरी का नौडीहा बाजार पुलिस ने किया खुलासा, चार चोर गिरफ्तार
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री श्याम बिहारी सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय नामुदाग के समीप वित्त मंत्री के चालक अरुण पासवान के घर में 13 अप्रैल को चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी। अज्ञात चोरों ने घर की छत का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के आभूषण सहित करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित द्वारा नौडीहा बाजार थाना में लिख