मंडी: शाहजहां शेख का पुतला जला कर विद्यार्थी परिषद मंडी ने किया पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का विरोध
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला मंडी द्वारा उपायुक्त मंडी कार्यालय के बाहर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। 5 मार्च के दिन देश भर में विद्यार्थी परिषद ने संदेशखाली उत्पीड़ितों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया एवं सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।