वाड्रफनगर: जमीन विवाद में खूनी तांडव, अपनों ने किया जानलेवा हमला
वाड्रफनगर बुधवार अंतर्गत ग्राम महेवा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन के लालच में अपनों ने ही आधी रात घर में घुसकर पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कथित फर्जी ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के जरिए जमीन हड़पने की साजिश रची थी। धोखाधड़ी के बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।