एकंगरसराय: एकंगरसराय में सप्तमी को खुलेंगे मां दुर्गा के पट, पूजा पंडाल सजकर तैयार
शारदीय नवरात्र के अवसर पर एकंगरसराय में दुर्गापूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। इसे लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी सजावट और भव्य प्रवेश द्वार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।