मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में कृषि मुआवजे के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित किसान राम संजीवन प्रसाद ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में शिक़ायत किया है। उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को कृषि विभाग का सलाहकार बताकर 8 हजार रुपए ठग लिए।