अजमेर: रजनीगंधा वाला नवाब! पानी के पतासे चबाकर 11 लाख का बना VIP बकरा 'लाडू', ईद से पहले चर्चा में
Ajmer, Ajmer | May 27, 2026 बुधवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीगंधा वाला नवाब!” पानी के पतासे चबाकर 11 लाख का बना VIP बकरा “लाडू”अजमेर में इस बार ईद से पहले अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो कोई नेता, अभिनेता या कारोबारी नहीं बल्कि एक खास बकरा “लाडू” है। अपने नवाबी ठाठ, अलग खानपान और 11 लाख रुपए की कीमत के कारण लाडू शहरभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।