सगड़ी: देवारा खास राजा ग्राम पंचायत निवासी बिरहा गायक कमलेश यादव पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुए
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत देवारा खास राजा ग्राम पंचायत के बगहवा के पूरा गांव निवासी बिरहा गायक कमलेश यादव पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है । वहीं इस घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।