बोध गया: गया एयरपोर्ट के पास पहाड़ों पर लगी सोलर लाइटों की चोरी, फ्लाइट संचालन सुरक्षा पर असर की आशंका
गया एयरपोर्ट द्वारा विमानों के सुरक्षित परिचालन के लिए शहर के विभिन्न पहाड़ों पर स्थापित सोलर पावर ऑपरेटिंग लाइट चोरी हो गई हैं। एयरपोर्ट कार्यालय में मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा के दौरान टेक्निकल इंजीनियर ने कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार को इस संबंध में अवगत कराया। जांच में पता चला कि एयरपोर्ट के तीन प्रमुख एप्रोच प्वाइंट्स पर लगी लाइटें चोरी हो चुकी हैं।