मुंगेर: सदर अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, बंद लिफ्ट के कारण रैंप से पहली मंजिल तक ले जानी पड़ी
Munger, Munger | Jul 6, 2026 सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सोमवार को एक बार फिर सवाल खड़े हो गए, जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला ने अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप ई-रिक्शा में ही पुत्र को जन्म दे दिया। इतना ही नहीं, अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब होने के कारण जच्चा-बच्चा को रैंप के सहारे पहली मंजिल स्थित प्रसव केंद्र तक ले जाना पड़ा।जानकारी के अनुसार शुतुरखाना निवासी सोनू कुमार