भिंड नगर: सिटी कोतवाली के बाहर पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनों से बढ़ाया जोश, युवाओं को किया प्रेरित
भिंड मध्यप्रदेश मे 679 पदों पर आयोजित होने वाली पुलिस बैंड भर्ती को लेकर युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से भिंड पुलिस द्वारा शुक्रवार 11 बजे सिटी कोतवाली के बाहर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्वालियर बटालियन के पुलिस बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में बैंड द्वारा कर्मा फिल्म के गीत की धुन बजाई गई