गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने 2 महिला चोर सहित 3 को किया गिरफ्तार,चोरी का मोबाइल फोन और गहना किया जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 2 महिला चोर सहित कुल 3 चोर को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की सुबह 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 पर 2 महिला और 1 पुरुष को संदिग्ध अवस्था में बैठे देख पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम मो सरफराज,रूबी देवी और तितली कुमारी बताई है।