मोदीनगर: डंपिंग ग्राउंड निर्माण के खिलाफ निवाड़ी के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय किया हंगामा, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को मोदीनगर कस्बा निवाड़ी के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देकर जमकर हंगामा किया। कस्बा के लोगों का कहना है कि किसी भी कीमत पर डंपिग ग्राउंड का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर लोगों ने उपजिलाधिकारी न्यायिक को एक ज्ञापन दिया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि डंपिग ग्राउंड बना की तो प्रशासन के अफसर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें।