Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

चांदनी मौसी द्वारा सुरक्षा की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध

MORE NEWS

ग्राम सीहोर में आदिवासियों के मध्य विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
--
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर द्वारा “न्याय सबके लिए” अभियान के तहत ग्राम सीहोर में आदिवासी समुदाय के मध्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं द्वारा आदिवासी भाई-बहनों को वन अधिकार अधिनियम 2006, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड न बन पाने की समस्या रखी। इस पर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र ही ग्राम में विशेष कैम्प आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।

LADC के अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि आपराधिक मामलों में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क बचाव हेतु अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। लोक अदालत के लाभ तथा नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच, सचिव, पैरालीगल वॉलेंटियर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिला उपस्थित रहे। 
#ashoknagar

ग्राम सीहोर में आदिवासियों के मध्य विधिक साक्षरता शिविर आयोजित -- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर द्वारा “न्याय सबके लिए” अभियान के तहत ग्राम सीहोर में आदिवासी समुदाय के मध्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं द्वारा आदिवासी भाई-बहनों को वन अधिकार अधिनियम 2006, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड न बन पाने की समस्या रखी। इस पर जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र ही ग्राम में विशेष कैम्प आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। LADC के अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि आपराधिक मामलों में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क बचाव हेतु अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। लोक अदालत के लाभ तथा नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, सचिव, पैरालीगल वॉलेंटियर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष-महिला उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर  ने 311 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 311आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में आवेदकों ने राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य ,पेयजल, सामाजिक न्याय, कृषि, अतिक्रमण,  विधिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं आवेदन देकर  प्रस्तुत कीं।
कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों  का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में पिपरई निवासी जागृति द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा निवासी मांगीलाल द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बेलई निवासी भूलन अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम करख्‍या निवासी रामकुमार रघुवंशी द्वारा बैंक द्वारा लोन दिलाये जाने,ग्राम अस्‍पतखेडी निवासी शोभाराम अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी गुलबो चंदेल द्वारा भूमि कम्‍प्‍यूटर पर दर्ज कराये जाने,ग्राम सिन्‍नी निवासी अमरचंद्र द्वारा फौती नामांतरण कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी दुर्गेश यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम सेमरा बामौरा निवासी शैतान अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम नगऊखेडी निवासी  नेतराम रघुवंशी द्वारा भूमि पर से कब्‍जा हटवाये जाने,ग्राम कमरसी निवासी पहलवान कुशवाह द्वारा स्‍थाई पट्टा दिलाये जाने,ग्राम खानपुर निवासी मदन यादव द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम भौसलेगांव निवासी रामतीबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किश्‍त दिलाये जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिससे आवेदकों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिंडोस्कर ,एस डी एम अशोकनगर श्री इसरार खान , तहसीलदार श्री भारतेंदु यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanSunwai 
#ashoknagar

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 311 आवेदकों की सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश -- जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 311आवेदकों ने आवेदन दिए। जनसुनवाई में आवेदकों ने राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य ,पेयजल, सामाजिक न्याय, कृषि, अतिक्रमण, विधिक सेवा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं आवेदन देकर प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में पिपरई निवासी जागृति द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा निवासी मांगीलाल द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम बेलई निवासी भूलन अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम करख्‍या निवासी रामकुमार रघुवंशी द्वारा बैंक द्वारा लोन दिलाये जाने,ग्राम अस्‍पतखेडी निवासी शोभाराम अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी गुलबो चंदेल द्वारा भूमि कम्‍प्‍यूटर पर दर्ज कराये जाने,ग्राम सिन्‍नी निवासी अमरचंद्र द्वारा फौती नामांतरण कराये जाने,ग्राम महुआलमपुर निवासी दुर्गेश यादव द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम सेमरा बामौरा निवासी शैतान अहिरवार द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम नगऊखेडी निवासी नेतराम रघुवंशी द्वारा भूमि पर से कब्‍जा हटवाये जाने,ग्राम कमरसी निवासी पहलवान कुशवाह द्वारा स्‍थाई पट्टा दिलाये जाने,ग्राम खानपुर निवासी मदन यादव द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम भौसलेगांव निवासी रामतीबाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किश्‍त दिलाये जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिससे आवेदकों को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिंडोस्कर ,एस डी एम अशोकनगर श्री इसरार खान , तहसीलदार श्री भारतेंदु यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #JanSunwai #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद! अब शिकायतकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी और दबाव बनाने का आरोप।
ट्रैक्टर डीलरों द्वारा एसपी को आवेदन सौंपे जाने के एक दिन बाद दहेला निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव का कहना है कि उन पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। 🚨🧾🚜🚨
#Ashoknagar #RajendraSinghYadav #TractorDealerCase #MPNews

एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद! अब शिकायतकर्ता ने लगाया जान से मारने की धमकी और दबाव बनाने का आरोप। ट्रैक्टर डीलरों द्वारा एसपी को आवेदन सौंपे जाने के एक दिन बाद दहेला निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यादव का कहना है कि उन पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। 🚨🧾🚜🚨 #Ashoknagar #RajendraSinghYadav #TractorDealerCase #MPNews

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

🚜 चार साल से न्याय की तलाश... अब कलेक्ट्रेट गेट पर धरना!
जब एक किसान अपनी ही जमीन का कब्जा पाने के लिए वर्षों तक दफ्तरों की चौखट घिसता रहे, न्यायालय का आदेश भी जेब में हो और फिर भी खेत में हल न चला पाए, तो सवाल सिर्फ एक किसान का नहीं, पूरी व्यवस्था का खड़ा होता है। अशोकनगर के भेंटुआ गांव के किसान भूरा कुशवाह आज अपनी पीड़ा का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर बैठ गए। उनका कहना है कि चार साल से न्याय मांग रहे हैं, लेकिन जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला। खेती का मौसम सिर पर है, फिर भी किसान अपने ही खेत में फसल नहीं बो पा रहा। अब किसान की उम्मीद प्रशासन से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिक गई है। देखना होगा कि किसान की गुहार सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है या फिर एक और किसान न्याय की प्रतीक्षा में धरने पर बैठा रह जाएगा।
#Ashoknagar #FarmerJustice #DrMohanYadav #JyotiradityaScindia #KisanKiPukar

🚜 चार साल से न्याय की तलाश... अब कलेक्ट्रेट गेट पर धरना! जब एक किसान अपनी ही जमीन का कब्जा पाने के लिए वर्षों तक दफ्तरों की चौखट घिसता रहे, न्यायालय का आदेश भी जेब में हो और फिर भी खेत में हल न चला पाए, तो सवाल सिर्फ एक किसान का नहीं, पूरी व्यवस्था का खड़ा होता है। अशोकनगर के भेंटुआ गांव के किसान भूरा कुशवाह आज अपनी पीड़ा का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर बैठ गए। उनका कहना है कि चार साल से न्याय मांग रहे हैं, लेकिन जमीन का कब्जा अब तक नहीं मिला। खेती का मौसम सिर पर है, फिर भी किसान अपने ही खेत में फसल नहीं बो पा रहा। अब किसान की उम्मीद प्रशासन से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिक गई है। देखना होगा कि किसान की गुहार सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है या फिर एक और किसान न्याय की प्रतीक्षा में धरने पर बैठा रह जाएगा। #Ashoknagar #FarmerJustice #DrMohanYadav #JyotiradityaScindia #KisanKiPukar

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

🚨 आधी रात घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के कथित आरोप!
नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने कलेक्टर और एसपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार के मुखिया के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने घर पहुंचकर फायरिंग, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Ashoknagar #Naisarai #LawAndOrder #JusticeForVictims #MadhyaPradesh

🚨 आधी रात घर में घुसकर फायरिंग, महिलाओं से अभद्रता और धमकियों के कथित आरोप! नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर निवासी रामसिंह रघुवंशी ने कलेक्टर और एसपी से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि परिवार के मुखिया के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने घर पहुंचकर फायरिंग, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। आवेदन में प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। #Ashoknagar #Naisarai #LawAndOrder #JusticeForVictims #MadhyaPradesh

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 23, 2026

चांदनी मौसी द्वारा सुरक्षा की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध - Ashoknagar News