लोहरदगा: होल्डिंग टैक्स में राहत की मांग, पार्षद अविनाश कौर ने उठाया मुद्दा
लोहरदगा नगर परिषद वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों से होल्डिंग टैक्स में कमी कर आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने रविवार को दोपहर करीब 3:00 बजे कहा कि जिस प्रकार कोडरमा जिले के नगर निकायों में बढ़े हुए टैक्स दर में कमी कर नागरिकों को राहत दी गई है, उसी तर्ज पर लोहरदगा में भी पहल की जानी चाहिए।