चक्रधरपुर: बंदगांव पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चाचा की हत्या की गुत्थी, लोहे की रॉड से वार करने वाला भतीजा गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में चाचा की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय बिमल ओड़ेया, ग्राम अंगरिया निवासी है। पुलिस ने उसे 8 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।