करनाल: गांव निगदू के पास हाबड़ी ब्रांच नहर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत
Karnal, Karnal | Aug 17, 2024 करनाल जिले के गांव निगदू के पास हाबड़ी ब्रांच नहर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे टहलने के लिए गया था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया और गांव चकदा के पास युवक का शव मिला है वहीं पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।