देहरादून: हाउसिंग प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये हड़पकर गायब हुआ बिल्डर शाश्वत, परिवार पर दर्ज हैं कई मुकदमे
देहरादून में बिल्डर शाश्वत गर्ग अपने परिवार के साथ एक आवासीय परियोजना में निवेशकों और बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने शाश्वत गर्ग, उनकी पत्नी, माता-पिता और सालों सहित बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा गया और फर्जी तरीके से लोन लिए गए।