इचाक: उपायुक्त पहुंचे दुर्गम गांव पुरनपनियां, सुनी लोगों की पीड़ा और सड़क निर्माण का दिलाया भरोसा
हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने इचाक प्रखंड के पुरनपनियां गांव का निरीक्षण कर सड़क, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जल्द सड़क व सामुदायिक भवन निर्माण का निर्देश दिया।निरीक्षण में स्कूल, आंगनवाड़ी, राशन दुकान और अबुआ आवास की भी जांच हुई।पदमा किला का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय को शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज करने की बात कही।