इचाक: डाढ़ा पंचायत स्थित मॉडल विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गईं साइकिलें, शिक्षा को मिलेगी गति
ईचाक प्रखंड के डाढ़ा पंचायत स्थित मॉडल विद्यालय में मंगलवार को आठवीं कक्षा के 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया सुनीता देवी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत यह साइकिलें दी जा रही हैं ताकि छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिले और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें।