इस्माइलपुर: पुलिस पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
नारायणपुर के चौहद्दी गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार 12 मई को सुलतानगंज थाना और भवानीपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी कर दुधैला निवासी कमलेश्वरी दास के पुत्र प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।