मुज़फ्फरनगर: सौंदर्यीकरण के नाम पर तोड़ी गई अशोक की लाठ, किसान यूनियन ने DM कार्यालय पर खोला मोर्चा, बोले- 'देशभक्ति की भावनाओं से
सौंदर्यीकरण के नाम पर सुजड़ू चुंगी स्थित अशोक की लाठ तोड़े जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री महबूब अंसारी ने कहा कि काफी समय बीतने के बाद भी पुनर्निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देशभक्ति की भावनाएं आहत हो रही हैं और स्वतंत्रता दिवस से पहले अशोक की लाठ का पुनर्निर्माण कराने की मांग की