तानसेन: खर्चा नहीं देने के विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीटा, आरोपी फरार
Tansen, Gwalior | Jun 25, 2026 ग्वालियर थाना पुलिस ने एक पिता की शिकायत पर उसके ही बेटे के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।दरअसल गुदडी मोहल्ले में रहने वाले नरेश श्रीवास्तव ने अपने पुत्र आशीष पर आरोप लगाया है कि उनके खर्चे के लिए बेटा पैसे नहीं देता है जबकि वो 70 साल के बुजुर्ग है इसी बात को लेकर पिता पुत्र में विवाद हो गया और बेटे ने पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी।