दमोह: पीजी कॉलेज मे समान नागरिक संहिता पर अध्ययन प्रयोगशाला संपन्न,UCC के विधिवेत्ता अनूप नायर रहे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026 दमोह के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में गुरुवार शाम समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु उच्च स्तरीय समिति की जन-परामर्श बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधिवेत्ता अनूप नायर रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने की। बैठक में आईएएस कविता बाटला, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मौजूद रहे। यूसीसी के कानूनी, सामाजिक व प्रशासनिक पहलुओं पर बात रखी।