बरेली: सेटेलाइट चौराहे पर देर रात पुलिस ने शराबियों पर किया छापा, कई हिरासत में, वैधानिक कार्रवाई और चेतावनी देकर छोड़ा
बरेली के सेटेलाइट चौराहे के पास देर रात सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों पर बारादरी पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया और थाने लाकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।