मंझनपुर: ओसा के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में एसपी सत्यनारायण ने दिया जागरूकता संदेश, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को लगभग 12 बजे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।