मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हैवानियत! बाइक सवार ने सो रहे पिल्ले को कुचला, CCTV में कैद वारदात, 10 मिनट तड़पकर पिल्ले की हुई मौत
मुजफ्फरनगर के कमलनगर इलाके में देर रात एक बाइक सवार ने सड़क किनारे सो रहे पिल्ले को कुचल दिया। पिल्ला अपनी मां के पास सो रहा था, तभी आरोपी ने जानबूझकर बाइक उसकी ओर मोड़ दी। सिर कुचलने से पिल्ला करीब 10 मिनट तक तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।